Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : मैट्रिक तथा इंटर में सफल छात्रों को सम्मानित करने का सिल्वर जुबली कार्यक्रम पश्चिमी सिंहभूम जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के द्वारा रविवार को स्थानीय रविंद्र भवन में एक समारोह आयोजित किया गया. मौके पर मैट्रिक और इंटर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 88 छात्र और -छात्राओं सम्मानित किया गया .सभी स्टूडेंट को एसआर रूंगटा ग्रुप के सौजन्य से पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी काबू दत्ता ने कहा कि मोमिन कान्फ्रेंस ने विद्यार्थियों को हौसला बढ़ाने के लिए जो कार्य किया है, वह तारिफ ए काबिल है. कान्फ्रेंस के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं. प्रतियोगिता के इस दौर में हर व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है .किसी भी घर में अगर एक महिला शिक्षित होती है तो उसका पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है . इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-seven-day-environmental-protection-program-of-rda-organization-completed/">घाटशिला
: आरडीए संस्था का सात दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
: धरती आबा की 124वीं स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में “झूम घाटशिला” ने किया पौधरोपण [wpse_comments_template]
: आरडीए संस्था का सात दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
पढ़ाई के लिए बच्चे किसी भी बैंक से लोन ले सकते है
बैंक ऑफ इंडिया के खपपरसाई के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि हायर एजुकेशन करने में परेशानी हो रही है और आर्थिक मदद चाहिए तो इसके लिए सरकार ने व्यवस्था की है. पढ़ाई के लिए किसी भी बैंक से लोन लिया जा सकता है. चक्रधरपुर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष तजम्मूल हुसैन उर्फ जोनी ने शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया और कहा समाज तभी सुधरता दिखेगा जब हमारे हर घर में शिक्षा का दीप जलने लगेगा. इस अवसर पर मास्टर इरशाद अली, हाजी अरशद, हाजी हकीम और हाजी ने भी विद्यार्थियों का हौसला अफजाई किया. मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कांफ्रेंस के अध्यक्ष मोअज्जम ने कहा कि वर्ष 1999 से शुरू किया गया था और आज इस कार्यक्रम को करते हुए पूरे 25 वर्ष हो गए. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jhoom-ghatshila-planted-saplings-on-the-occasion-of-124th-memorial-day-of-mother-earth/">घाटशिला: धरती आबा की 124वीं स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में “झूम घाटशिला” ने किया पौधरोपण [wpse_comments_template]
Leave a Comment