Search

 
 
 

चाईबासा : विश्वकर्मा मार्केट में ओत कोल गुरु लाको बोदरा की मनी जयंती

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर बाजार विश्वकर्मा मार्केट में ओत कोल गुरु लाको बोदरा की जन्म जयंती मनाई गई. इस अवसर पर मंगलवार को कोल गुरु लाको बोदरा को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. श्रद्धा सुमन अर्पण करते हुए जय किशन बिरुली द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया. जय किशन बिरूली ने कहा कि वारंग क्षिति लिपि के जनक लाको बोदरा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हम सभी को गौरव महसूस हो रहा है. क्योंकि वह हमारे इस पश्चिम सिंहभूम के निवासी थे और लिपि का आविष्कार के बाद आज उनके लिपि को पूरा समाज स्वीकार कर रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-trainees-of-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir-honored/">घाटशिला

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित

इस लिपि पर कई विद्यार्थी कर रहे हैं शोध

आदि संस्थान विज्ञान केंद्र के द्वारा वारंग क्षिति लिपि का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. आज इस लिपि पर कई विद्यार्थी शोध भी कर रहे हैं. उनके द्वारा कई पुस्तकों का लेखन भी किया गया है जो हमारे समाज की नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है. इस अवसर पर चंद्र मोहन तियु, सिकंदर बड़ीऊली, राकेश पांडे, प्रताप कटियार, महतो दिलीप, साव राकेश, पोद्दार वंशी यादव, रामावतार राम, रवि कामेश्वर, विश्वकर्मा प्रकाश महतो, पप्पू राय आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही