Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मूसलाधार बारिश के साथ मानसून शुरू, सात दिनों तक जारी रहेगी बारिश

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा में मूसलाधार बारिश के साथ मानसून शुरू हो गया है. शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि सात दिनों तक रोजाना बारिश होगी. वहीं, पहले दिन बारिश होते ही तापमान में गिरावट देखने को मिला. शुक्रवार की दोपहर को 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. साथ ही बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिल गई. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश जोरदार से होने लगी है. बारिश होने से किसानों को भी राहत मिल गई है. इसे भी पढ़े :  देवघर">https://lagatar.in/deoghar-corona-caught-pace-before-the-start-of-shravani-fair-38-new-cases-surfaced/">देवघर

:  श्रावणी मेला शुरू होने से पहले कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 38 नए मामले आए सामने

मानसून को देखते हुए नगर पालिका ने की तैयारी शुरू

हालांकि, किसानों का मानना है कि समय पर बारिश नहीं होने के कारण विलंब से इस बार धान की खेती होगी. यदि अभी निरंतर बारिश करेगी तो खेती करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इधर, मानसून को देखते हुए चाईबासा नगर पालिका की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है. मानसून से पूर्व शहर के प्रमुख स्थानों के नालियों को साफ कर दिया गया है, ताकि पानी का बहाव सही हो सके. इसे भी पढ़े :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-has-reserved-40-percent-phd-seats-for-local-students/">जमशेदपुर

: कोल्हान विवि ने स्थानीय छात्रों के लिए पीएचडी की 40 प्रतिशत सीटों को किया आरक्षित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही