Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : रोटरी क्लब का मासिक रक्तदान सह जागरूकता शिविर आयोजित, 14 यूनिट रक्त संग्रह

Chaibasa (Sukesh Kumar) : रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा 132वां मासिक रक्तदान सह जागरूकता शिविर का आयोजन गुरुवार को स्थानीय ब्लड बैंक सदर अस्पताल चाईबासा में किया गया. शिविर में कुल 14 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर का प्रारंभ अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा द्वारा रक्तदान कर किया गया. साथ ही क्लब के सदस्य दुर्गेश खत्री ने भी रक्तदान किया. क्लब के सचिव सौरभ प्रसाद ने बताया की क्लब द्वारा 2012 के जुलाई से प्रारंभ हुए इस जागरूकता शिविर का निर्बाध 11 वर्ष पूर्ण हो चुका है. यह रक्तदान शिविर स्व. हरभजन सिंह खोखर की स्मृति में आयोजित की जा रही है. इसे भी पढ़ें : पड़ताल">https://lagatar.in/investigation-tender-twice-in-two-years-for-the-boundary-of-adarsh-middle-school-chauparan/">पड़ताल

: आदर्श मध्य विद्यालय चौपारण की बाउंड्री के लिए दो वर्षों में दो बार टेंडर

शिविर में क्लब के सदस्य गुरमुख सहित अन्य लोग थे मौजूद

रक्तदान सह जागरूकता शिविर कोविड काल के संघर्ष भरे समय में भी जारी रहा जिससे आम लोगों की जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकी. प्रसाद ने बताया कि इसके सफल आयोजन में निरंतर सहयोग के लिए शिविर के प्रायोजक खोखर परिवार बधाई के पात्र हैं. भविष्य में भी उनका साथ हमेशा बना रहेगा. गर्मी के दिनों में जब रक्तदान की गति सामान्यतः धीमी पड़ जाती है, उस वक्त यह जरूरतमंदों के लिए बहुत उपयोगी साबित होती है. शिविर में क्लब के सदस्य गुरमुख सिंह खोखर, अशोक पॉल, हर्ष राज मिश्रा, बलजीत सिंह खोखर एवं मदन लाल गुप्ता आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही