Search

 
 
 

चाईबासा : जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति का मासिक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया. बैठक में उपायुक्त के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, ठोस कचरा प्रबंधन/तरल कचरा प्रबंधन के संरचना निर्माण, गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट निर्माण, प्रखंड स्तरीय प्लास्टिक प्रबंधन इकाई के निर्माण एवं पंचायत स्तरीय प्लास्टिक संग्रहण केन्द्र का निर्माण, महावारी स्वच्छता प्रंबधन के तहत हर ग्राम में 15वें वित्त आयोग से भस्मक का निर्माण कार्य से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की तथा अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की. बैठक में उपायुक्त द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 15वें वित्त आयोग मद से निर्माण की जाने वाली संरचना से सम्बधित प्रतिवेदन तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक, उपाधीक्षक- सदर अस्पताल चाईबासा, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा व चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखण्ड वास समन्वयक एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-103-patients-treated-in-meso-hospital/">गुड़ाबांदा

: मेसो अस्पताल में 103 मरीजों का हुआ इलाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही