Search

 
 
 

चाईबासा : केजीवीभी तांतनगर में हुआ मासिक स्वच्छता प्रबंधन लैब का उदघाटन

 
 Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत तांतनगर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन लैब रूम का विधिवत उद्घाटन किया. लैब के निर्माण का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना वा माहवारी स्वच्छता जागरूकता को फैलाना है. इस मौके पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर व स्वागत गीत गाकर शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-meeting-of-jharkhandi-bhasha-khatiyan-sangharsh-samiti-held-at-odia-harimandir-premises/">चांडिल

: ओड़िया हरिमंदिर प्रांगण में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने की बैठक
[caption id="attachment_352168" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-lab-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> कस्तुरबा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पण के बाद दीप प्रज्जवलित करती डीईओ[/caption] इस संबध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय के बाल सांसद सदस्यों के साथ बात की गई है ताकि बाल सांसद सदस्यों सहित अन्य सभी बच्चियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन लैब रूम की विशेषता की जानकारी उन्हें हो सके. उन्होने हर माह की 28 तारीख को लैब रूम में माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाना सुनिश्चित करने की सलाह दी. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पौधा रोपण भी किया. मौके पर क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार, सहायक अभियंता उमेश कुमार सिन्हा, यूनिसेफ की सहयोगी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया के जिला प्रबंधक अमर राठौर, प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार नायक, केजीवीभी वार्डन, शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही