Search

 
 
 

चाईबासा: बाल सुधार गृह में गार्ड पर हमला कर 15 से अधिक बाल बंदी फरार

 
Chaibasa: जिले में बाल सुधार गृह से 15 से अधिक बाल बंदी फरार हो गए. यह घटना मंगलवार की रात हुई है. बताया जा रहा है कि बाल बंदियों ने गार्ड और सुरक्षा कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया. इसके बाद गेट का ताला तोड़कर 15 से अधिक बाल कैदी फरार हो गये. भागने वाले बाल कैदियों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है. इस घटना के बाद अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा है. घटना के बाद प्रशिक्षु आईपीएस निखिल राय, एसडीपीओ बहामन टुटी, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो और सदर सीओ उपेंद्र कुमार और मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव संप्रेक्षण गृह पहुंचे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/4-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विवाद के बाद हुई घटना

इस घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आ रही उसके मुताबिक बच्चे शाम को बाल सुधार गृह के अंदर खेल रहे थे. अचानक उनका आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद कहासुनी हुई, जो थोड़ी देर बाद मारपीट में तब्दील हो गई. इसी दौरान बाल बंदी ने पहले जमकर उत्पात मचाया, फिर गेट तोड़कर फरार हो गए. इसे भी पढ़ें – यौन">https://lagatar.in/sexual-harassment-case-pastor-bajinder-sentenced-to-life-imprisonment-by-pocso-court-in-mohali/">यौन

उत्पीड़न केस : पादरी बजिंदर को आजीवन कारावास, मोहाली के पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही