Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विश्व आदिवासी दिवस पर 35 से ज्यादा आदिवासी संगठनों को किया गया आमंत्रित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : विश्व आदिवासी दिवस 2023 के प्रचार प्रसार हेतु सदर प्रखंड अंतर्गत कुंदूबेड़ा और तोलगोए गांव में रविवार को बैठक की गई. कुंदूबेड़ा में ग्राम सभा उपाध्यक्ष सुनील पूर्ति की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए प्रचार प्रसार के समन्वयक रमेश जेराई ने कहा कि प्रत्येक साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन होता आ रहा है. यह आयोजन सिर्फ चाईबासा में नहीं बरन प्रत्येक जगह में जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, चक्रधरपुर, जमशेदपुर, कुचाई , खरसावां के साथ-साथ पूरे दुनिया में मनाया जाता है. 23 दिसंबर 1994 को संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने निर्णय लिया कि प्रत्येक साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-scrap-mafia-uprooting-the-iron-board-on-the-roadside/">किरीबुरू

: सड़क किनारे लगे लोहे का बोर्ड उखाड़ ले जा रहे स्क्रैप माफिया

35 से ज्यादा आदिवासी संगठनों को किया गया आमंत्रित

प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 9 अगस्त को आदिवासी दिवस सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान चाईबासा में सभी आदिवासी समुदाय मिलकर मनाओगा. इस अवसर पर सभी आदिवासी समाज हो, मुंडा, संथाल, उरांव, खड़िया, भूमिज, विरहोर, गोंड, सहित 35 से ज्यादा आदिवासी संगठनों एवं ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया हैं. इस साल देश में आदिवासियों पर हो रहे शोषण आदि विषय पर चर्चा होगी. आदिवासी दिवस पर सभी आदिवासी समुदाय के लोगो से पारंपरिक ड्रेस कोड में भाग लेने के लिए निवेदन किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rs-83-crore-allocated-for-construction-of-35-kilometer-road-drain-in-the-area/">आदित्यपुर

: क्षेत्र की 35 किलोमीटर सड़क-नाली बनाने के लिए 83 करोड़ रुपये आवंटित

पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य और गीत प्रतियोगिता होगी आयोजित

ग्रामीणों को बताया गया कि कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य और गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है. इसके लिए रमेश जेराई(9162168149)से संपर्क कर अपना निबंध करा सकते हैं, कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक कॉल भी लगाया जा रहा है. स्टॉल बुकिंग के लिए सनी देवगम (7870613624) से संपर्क करने की जानकारी दी गई. बैठक को सिंधु पूर्ति, बिहारी लाल, निरन पूर्ति आदि ने भी संबोधित किया. बैठक में निराश पुर्ती,सोम पूर्ति, मंगल सिंह पूर्ति, नारायण पुर्ती, ललिता पूर्ति, सुनीता पूर्ति, सुंदर पुर्ती,सुरेश पूर्ति के साथ साथ दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे. अंत में सुनील पुर्ती ने धन्यवाद ज्ञापन से सभा को समाप्त किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-power-supply-will-remain-interrupted-for-three-hours-in-the-industrial-area-on-sunday-ee/">आदित्यपुर

: रविवार को औद्योगिक क्षेत्र में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित – ईई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही