Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पुरनापानी के अधिकांश चापाकल खराब, चुआ का पानी पीने को विवश हैं ग्रामीण

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : टोन्टो प्रख्ंड के पुरनापानी पंचायत में इन दिनों पानी की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. पंचायत के अधिकांश चापाकलों ने पानी देना बंद कर दिया है जिस कारण पंचायत में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. लोगों ने चुआ से पानी की समस्या का निदान कर लिया था पर पिछले दिनों आये पानी के कारण सारे चुओं का श्रोत बंद हो गया है और जो खुले हैं उनका पानी काफी गंदा हो गया है. इससे स्थानीय गामीणों के बीच पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा:">https://lagatar.in/gudabanda-mild-worker-found-missing-in-surprise-inspection-mla-reprimanded/">गुड़ाबांदा:

औचक निरीक्षण में गायब मिले हल्का कर्मचारी, विधायक ने लगाई फटकार

पंचायत में पेयजल की समस्या विकराल

पानी का कोई विकल्प नही होने के कारण लोग चुआ का गंदा पानी ही छान कर उसे पीने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. पंचायत के मुखिया के निधि में पूर्व कार्यकाल के पैसे बचे हैं पर उसे कैसे निकाला जाए इस पर संशय बरकरार है और पंचायती राज से अभी कोई आवंटन भी नहीं आया है ताकि इसके रखरखाव का कार्य किया जाए. पंचायत की मुखिया दश्मा बरजो ने बताया कि पंचायत में पेयजल की समस्या विकराल हो गई है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-reorganization-of-the-district-unit-of-jharkhand-atma-personnel-association-rajesh-kumar-as-president-and-himanshu-kumar-as-secretary/">सरायकेला:

 झारखंड आत्मा कार्मिक संघ की जिला इकाई का हुआ पुनर्गठन,  राजेश अध्यक्ष व हिमांशु बने सचिव

पूरे पंचायत में कुल 58 चापाकल हैं

पंचायत के हर गांव में चापानल खराब है पंचायत के पास निधि नहीं है कि उसका मरम्मति कराया जा सके. इसलिए पंचायत के गांव वार खराब चापाकलों की सूची बनाकर विभाग को सौंपा गया है ताकि कम से कम पानी की समस्या को दूर किया जा सके. पंचायत के ग्राम वीर सिंह हातु में 8, ग्राम पूरना पानी में 26, गौतम पी में 8, ग्रामढूंडुचू में 9 चापाकल, ग्राम पेरतोल में 7 खराब हैं.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही