Search

 
 
 

चाईबासा : घर में तीन मासूम बच्चों के लिए 20 किलो चावल रख मां प्रेमी संग फरार

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : जिला के तांतनगर ओपी क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला अपने पति की मौत के बाद तीन मासूम बच्चों को भगवान भरोसे घर में छोड़ कर प्रेमी के साथ भाग गई. भागने से पहले उस महिला ने बच्चों को 20 किलो चावल देकर कहा कि भूख लगने पर उसे पका कर खा लें. जबकि उन बच्चों को भोजन बनाना ही नहीं आता है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्थानीय मुखिया ने थाना मंझारी (तांतनगर ओपी) प्रभारी राहुल कुमार राम को जानकारी दी कि ग्राम खेड़िया टांगर निवासी मानी पूर्ति की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी. उसके तीन अनाथ बच्चे सचिन पूर्ति (7 वर्ष), सोमा पूर्ति (5 वर्ष), आसमान पूर्ति (4 वर्ष) है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/10-officers-of-state-administrative-service-were-made-deputy-election-officers/">रांची

: राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अफसर बनाए गए उप निर्वाचन पदाधिकारी
इस बीच इन बच्चों की मां एक व्यक्ति के प्रेम में पड़ गयी. इसके कारण बच्चों की मां बच्चों को भगवान भरोसे घर में छोड़ कर भाग गयी है. भागने से पहले उसने बाजार से 20 किलो चावल खरीद कर घर ले आई. उसने बच्चों को बताया कि भूख लगने पर इसे पका कर खा लेना, जबकि बच्चों को भोजन बनाना नहीं आता है. इस बीच भूख से बच्चे रोने लगे, तब पड़ोसी ने मुखिया को जानकारी दी. मुखिया उन तीनों बच्चों को लेकर तांतनगर ओपी पहुंचे. उन्होंने प्रभारी राहुल कुमार राम को सारी जानकारी देकर बच्चों को सौंप दिया. इधर, ओपी प्रभारी ने तीनों बच्चों को भोजन कराया. उन्हें पहनने के लिए नये कपड़े और चप्पल दिए. इसके बाद जिला बाल संरक्षण चाईबासा को सुपुर्द कर दिया. इस घटना से लोग अवाक हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही