Search

 
 
 

चाईबासा :  डायन बिसाही के शक में मां-बेटे को जिंदा जलाया, पति गंभीर

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. डायन बिसाही के शक में गांव के कुछ लोगों ने एक महिला और उसके बेटे पर पेट्रोल छिंडकर आग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
 

Chaibasa :   पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. डायन बिसाही के शक में गांव के कुछ लोगों ने एक महिला और उसके बेटे पर पेट्रोल छिंडकर आग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

 

पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद 12 से अधिक आरोपी खुद थाना पहुंचकर सरेंडर किया है. पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

 

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार रेनू ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है. टीम आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की जांच में जुटी है. कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही