Search

 
 
 

चाईबासा : इग्नू स्टडी सेंटर में हुई नव नामांकित विद्यार्थियों की मोटिवेशनल बैठक

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज स्थित इग्नू स्टडी सेंटर में नए सत्र जनवरी 2023 में नामांकित विद्यार्थियों की मोटिवेशनल बैठक रविवार को हुई. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया. डॉ सुचिता बाड़ा ने सबका स्वागत किया और सेंटर के समय सारणी से सभी को अवगत कराया. उसके बाद सभी इग्नू स्टाफ और काउंसलर का परिचय हुआ. कॉलेज के प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने इग्नू के बारे में बताया कि इग्नू एक ऐसा मंच है जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं. सहायक समन्वयक मिथिलेश सिंह ने सभी विद्यार्थियों को इग्नू के स्थापना और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-womens-company-commander-of-the-197th-battalion-provided-water-filters-to-vanposhaita-school/">किरीबुरू

 : वनपोषैता स्कूल को 197वीं बटालियन की महिला कंपनी कमांडर ने उपलब्ध कराई वाटर फिल्टर

इंटरेक्शन सेशन में विद्यार्थियों को दी जानकारियां

सहायक समन्वयक डॉ अर्पित सुमन ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा इग्नू और इग्नू के विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इग्नू स्टडी सेंटर के विषय में महिला कॉलेज में निर्धारित समय में आकर जानकारी प्राप्त किया जा सकता हैं. इस दौरान विद्यार्थियों के साथ इंटरेक्शन सेशन भी रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे और उनका जवाब दिया गया. मौके पर इग्नू के काउंसलर डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ हरीश कुमार, डॉ अरुणा कुमारी, मोबारक करीम हाशमी महावीर मिंज, मनोज कुमार, सुनंदा देवी एवं इग्नू के अन्य ऑफिस स्टाफ उपस्थित थे. इस अभिप्रेरणा बैठक में काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही