Search

 
 
 

चाईबासा : चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव की सरगर्मी तेज, टीम परिवर्तन ने निकली पदयात्रा

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर टीम परिवर्तन के प्रत्याशियों के समर्थन में मंगलवार को पदयात्रा सह दुकान टू दुकान कैंपेनिंग की गई. कैंपेनिंग में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिलीप खंडेलवाल, उपाध्यक्ष पद के सुनील दोदराजका, सचिव पद के प्रत्याशी रितेश चिरानियां, सचिव पद के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार मद्धेशिया, कार्यकारिणी पद के प्रत्याशी अमन कुमार सुल्तानियाँ तथा संतोष कुमार डे चाईबासा चेंबर के संस्थापक अनुप कुमार सुलतानियाँ, पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह खोखर, जयप्रकाश मुंधड़ा, पूर्व संयुक्त सचिव विमान कुमार पाल, दिलीप शर्मा शामिल थे. जैन मार्केट चौक से पदयात्रा सह दुकान टू दुकान कैंपेनिंग शुरू की गई. सबसे पहले सभी सदस्यों ने रूंगटा ग्रुप के निदेशक मुकुंद रुंगटा से मिल कर समर्थन मांगा. आमला टोला, जैन मार्केट, मस्जिद गली, सदर थाना के सामने, बजाज मार्केट, मारवाड़ी मध्य विद्यालय, बस स्टैंड रोड, मेन रोड, कपड़ा पत्ती, सदर बाजार, सोनार गली, राजाबाड़ी गली, काली मंदिर में पदयात्रा सह दुकान टू दुकान कैंपेनिंग की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-first-general-meeting-of-master-sobran-manjhi-district-library-organized/">जमशेदपुर

: मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय की प्रथम आमसभा आयोजित
लगभग 150 मतदाताओं से सम्पर्क किया गया. मालूम हो कि पिछले चार दिनों से टीम परिवर्तन का पदयात्रा और दुकान टू दुकान कैंपेनिंग चल रहा है. पूर्व में टीम परिवर्तन द्वारा महुलसाई, नीमडीह, टुंगरी, तांबों चौक, पुलिस लाइन, यूरोपीय क्वार्टर, गांधी मोहल्ला, मधु बाजार आदि स्थानों के दुकानदारों से संपर्क कर वोट देने की अपील की गयी. मालूम हो कि 29 सितंबर को चाईबासा के रविंद्र भवन में चैम्बर ऑफ कॉमर्स का चुनाव है. इसकी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है. चुनाव सुबह 8 बजे से शुरू होगा. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-decision-on-wage-settlement-strike-and-pension-hike-to-be-taken-in-delhi-on-september-27/">धनबाद:

वेतन समझौता, हड़ताल व पेंशन बढ़ोतरी पर फैसला 27 सितंबर को दिल्ली में

टीम परिवर्तन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित : अनूप सुल्तानिया

इस दौरान चैम्बर के संस्थापक अनूप सुल्तानिया ने कहा कि टीम परिवर्तन उद्देश्य के तहत बनाया गया है. इस टीम के सभी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है. जिस तरह से प्रशासन की चापलूसी कर चैम्बर के कुछ अधिकारी अपनी धाक जमाये हुए हैं, उसे खत्म करना है. चैम्बर के सदस्यों की भलाई के लिए चैम्बर का गठन हुआ है ना कि किसी नौकरशाही की चापलूसी और उसका खर्च उठाने के लिए बना है. उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव एक नया इतिहास रचेगा. इसमें उस उम्मीदवार का ही चयन किया जाना चाहिए जो चैम्बर के हित में काम करता हो, अन्यथा बाकी उम्मीदवार को खारिज कर देना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही