Search

 
 
 

चाईबासा : सांसद प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे हॉस्पिटल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर सीएमएस से की वार्ता

 
Chaibasa( Sukesh Kumar) : सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रेलवे हॉस्पिटल चक्रधरपुर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर सीएमएस सुब्रत कुमार मिश्रा से वार्ता की. रेलवे हॉस्पिटल चक्रधरपुर में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी प्राप्त की.  प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा रेलवे अस्पताल में डायलिसिस सेंटर की स्थापना में हो रहे विलम्ब का कारण पूछा. इसे भी पढ़ें :खूंटपानी">https://lagatar.in/khuntpani-bdo-inspected-pds-warehouse/">खूंटपानी

: बीडीओ ने किया पीडीएस गोदाम का निरीक्षण

डायलिसिस सेंटर की शुरुआत जल्द होगी

सीएमएस सुब्रत मिश्रा ने साकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि अविलंब डायलिसिस सेंटर की स्थापना की जाए ताकि यहां के स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े.  किन्तु कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण विलम्ब जरूर हुआ है बावजूद भी अगले  एक महीने के अंदर डायलिसिस सेंटर की शुरुआत करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और जल्द ही चक्रधरपुरवासियों को इसका लाभ मिलेगा. प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अंबर राय चौधरी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकीरा, नगर अध्यक्ष संजय कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज भंसाली, पूर्व नगर अध्यक्ष इमरान खान मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही