Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सांसद गीता कोड़ा उम्मीदों पर खरा उतरना तो दूर उल्टा ही काम करने लगी - सिंकु

Chaibasa (Sukesh Kumar) : गीता कोड़ा को कोल्हान की जनता ने बड़ी उम्मीद से सांसद बनाया था. लेकिन उस उम्मीदों पर खरा उतरना तो दूर उल्टा ही काम करने लगी. यह प्रतिक्रिया झारखंड पुनरुत्थान अभियान के संयोजक सन्नी सिंकु ने दी है. गीता कोड़ा को पता है कोल्हान के आदिवासी मूलवासियों को सबसे अधिक उनका जमीन छीन जाने का डर हमेशा सताता है. क्योंकि जंगल, खदान, डैम, उद्योग, विकास के नाम पर आदिवासी मूलवासी अब तक सिर्फ विस्थापित होने का ही दंश झेल रहे हैं. यही वजह है कि कोल्हान के आदिवासी मूलवासी हाशिए पर अलग थलग होते जा रहे हैं. यह जानते हुए भी गीता कोड़ा जीतने के बाद कोल्हान में बाईपास और फोरलेन सड़क निर्माण की मांग राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से करती हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-goodbye-zuma-prayers-performed-with-devotion/">घाटशिला

: अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज

आदिवासी मूलवासी सांसद गीता कोड़ा से करें सवाल

इसके बाद चाईबासा, जगन्नाथपुर और चक्रधरपुर बाईपास सड़क बनाने के लिए जिला के भू-अर्जन पदाधिकारी, एनएचएआई के इंजीनियर, कार्यकारी एजेंसी लगातार बैठक कर रहे हैं. बाईपास सड़क निर्माण में सिर्फ आदिवासी मूलवासियों का जमीन अधिग्रहण किया जाएगा. इसलिए झारखंड पुनरुत्थान अभियान कोल्हान के आदिवासी मूलवासियों से अपील करती है कि कोल्हान के आदिवासी मूलवासी सांसद गीता कोड़ा से सवाल करें कि किन लोगों के सलाह और सहमति से उल्लेखित बाईपास सड़क निर्माण करने की मांग उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर मांग की थी. जब पिछले मार्च माह में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जमशेदपुर आकर इन सड़कों की नींव रखी तो सांसद गीता कोड़ा मौजूद थीं. वहां मंत्री से मिलकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापन की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही