Search

 
 
 

चाईबासा : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिली सांसद गीता कोड़ा

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सेवानिवृत्त अप्रशिक्षित शिक्षकों की मांग को लेकर सांसद गीता कोड़ा ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सह आरडीडी निरजा कुजूर से सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ मिलीं एवं सेवानिवृत शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि 1982 से लेकर 1988 तक एवं अनुकंपा के आधार पर 2012 तक मैट्रिक प्रशिक्षित पद के विरुद्ध नियुक्त अप्रशिक्षित शिक्षकों को शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 1993 के अनुसार उनकी नियुक्ति तिथि से ग्रेड एक में वरीयता निर्धारित करने का निर्णय हुआ था. उक्त निर्णय के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक चाईबासा ने सभी सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों की वरियता क्रम की सूची प्रखंडों से मांगी गई थी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-nap-representatives-and-officers-cleaned-kamarigoda-pond/">चाकुलिया

: नप प्रतिनिधियों व अफसरों ने कमारीगोड़ा तालाब की सफाई की

ग्रेड एक और ग्रेड दो की औपबंधिक सूची ही प्रकाशित की गई

वरियता क्रम की सूची उपलब्ध करा दी गयी थी. इसी तरह से शिक्षा विभाग द्वारा ग्रेड एक से लेकर ग्रेड सात तक के शिक्षकों का प्रखंडों से वरीयता क्रम में सूचना मांगा गया था. जिसे 17 दिसंबर 2021 को जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करवा दिया गया था. इसके बावजूद जिला शिक्षा अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम द्वारा 5122 को केवल ग्रेड एक और ग्रेड दो की प्रोन्नति हेतु औपबंधिक सूची प्रकाशित कर दी गई जो कि त्रुटिपूर्ण एवं अपूर्ण है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-talk-show-on-know-your-body-protect-your-body-organized-at-womens-college/">जमशेदपुर

: वीमेंस कॉलेज में “नो योर बॉडी, प्रोटेक्ट योर बॉडी” विषय पर टॉक शो का हुआ आयोजन

समस्या के समाधान की दिशा में शीघ्र करें पहल

इन्हीं समस्याओं को लेकर शिक्षकगण के अनुरोध पर सांसद गीता कोड़ा ने शिक्षकों संग जिला शिक्षा पदाधिकारी सह आरडीडी से मिलकर आवश्यक निर्देश दिया एवं शीघ्र समस्या के समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही. मौके पर सांसद प्रतिनिधि घनश्याम गागराई, शिक्षक रामेश्वर सवैंया, पातर हेस्सा, भीमा हेस्सा, सिंगा बागे, सुखलाल गोप, मुरारी लाल लागुरी, घनश्याम बुड़ीउली, रुप नारायण पिंगुवा आदि उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही