: परसुडीह में बाइक सवार अपराधी ने की फायरिंग, खोखा बरामद
चाईबासा : सांसद गीता कोड़ा ने किया सदर प्रखंड के कई गांवों का दौरा
Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने शनिवार को सदर प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ बैठक की. सांसद ने हरिला पंचायत के गुंडिपुआ गांव, तुईबीर पंचायत के बरकुण्डिया एंव पाम्पाडा गांव, कुर्सी पंचायत के डोंकासाई गांव, बादुड़ी पंचायत के डोमरडीहा गांव, गुना बासा, आयता और बादुड़ी आदि गांव पहुंची और ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुईं. ग्रामीणों ने सड़क, चापाकल, जैसी मूलभूत समस्याओं से सांसद को अवगत कराया. इसके अलावा चिकित्सा व्यवस्था, शिक्षा, आंगनबाड़ी, कम्युनिटी हॉल इत्यादि की भी मांग की. इसके पूर्व पूर्व ग्रामीणों ने परंपरागत रीति रिवाज एवं गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हुए सांसद गीता कोड़ा का स्वागत किया. ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात सांसद गीता कोड़ा के समक्ष रखी और कहा कि उन्हें विश्वास है कि समस्याओं के समाधान सांसद के माध्यम से शीघ्र हो जाएगा. गर्मी के मौसम में भी सांसद द्वारा गांव का दौरा करने पर ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-riding-criminal-opened-fire-in-parsudih-kiosk-recovered/">जमशेदपुर
: परसुडीह में बाइक सवार अपराधी ने की फायरिंग, खोखा बरामद
: परसुडीह में बाइक सवार अपराधी ने की फायरिंग, खोखा बरामद
Leave a Comment