Search

 
 
 

चाईबासा : सांसद गीता कोड़ा ने सदर प्रखंड का किया दौरा

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने बुधवार को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में तूफानी दौरा किया. इस क्रम में सदर प्रखंड के बड़ागुईरा, सिम्बिया, खूंटा, पुराना चाईबासा में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समस्याओं से अवगत हुईं. काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने बैठक में भाग लेकर अपनी समस्याएं पेयजल, सिंचाई, आवास योजना, विद्युत, सड़क की समस्या को सांसद गीता कोड़ा के समक्ष रखा. सांसद गीता कोड़ा को अपने बीच पाकर सुदूरवर्ती क्षेत्र के स्थानीय लोग काफी उत्साहित महसूस कर रहे थे. विभिन्न गांवों में ढोल-नगाड़ा बजाते हुए पारंपरिक नृत्य कर सांसद गीता कोड़ा का भव्य स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : होफमैन">https://lagatar.in/two-advocates-trained-by-hoffman-law-associate-become-app-posted-in-ranchi-and-dhanbad/">होफमैन

लॉ एसोसिएट से प्रशिक्षित दो अधिवक्ता एपीपी बने, रांची व धनबाद में पदस्थापित
मौके पर बड़ागुईरा मुंडा विजय सिंह सुंडी, मुखिया गुलशन सुंडी, चमक लाल सुंडी, वार्ड सदस्य जोगा सुंडी, खूंटा मुखिया चांदमनी कालुण्डिया, मुंडा सिकंदर बारी, दिऊरी सिबीन बारी, डाकुवा सुशील बारी, पुराना चाईबासा मुखिया सुमित्रा देवगम, मुंडा मानकी कलुण्डिया, विजय सिंह पुरती, जानुम सिंह देवगम, डाकुवा राजकुमार दासव्या, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैयां, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, विश्वनाथ तामसोय, राकेश कुमार सिंह, प्रखंड सचिव नवनीत सुंडी, सिद्धेश्वर कालुण्डिया, महासचिव विक्रमादित्य सुंडी, प्रखंड अध्यक्ष महिला कांग्रेस मुन्नी बारी, जिला सचिव जगदीश सुंडी, रासमनी दासव्या, नारायण देवगम, प्रधान बारी, मंडल अध्यक्ष राजेश दास, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, बासुदेव सिंकु आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही