Search

 
 
 

चाईबासा : प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का सांसद ने किया उद्घाटन

 
Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन गुरुवार को सदर प्रखंड स्थित सामुदायिक केंद्र में किया गया. इसका उद्घाटन सांसद गीता कोड़ा में दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीणों को एक ही स्थल पर विभिन्न बीमारियों के इलाज की उचित व्यवस्था मिल जाती है. इस मेले में कई स्टॉल बनाए गए थे, जिसमें तैनात चिकित्सकों ने ग्रामीणों की जांच की और उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई. इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी जांच कराने के लिए पहुंचे थे. उद्घाटन सत्र के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर साहिल पाल, सदर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शिवचरण हांसदा सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-arvind-gupta-became-the-president-of-sant-narsingh-ashram-durga-puja-committee/">मनोहरपुर

: संत नरसिंह आश्रम दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद गुप्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही