Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सांसद ने विद्युत अधीक्षण अभियंता को समस्याओं से कराया अवगत

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने मंगलवार को खपरसाई स्थित कार्यालय में विद्युत अधीक्षण अभियंता कृष्णा कुमार से भेंट की और बिजली की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. उन्होंने जनता से मिली शिकायतों की सूची अधीक्षण अभियंता को सौंपी और जल्द से जल्द समाधान की बात कही. सांसद ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से शिकायत मिली है कि कई टोलों में अब भी बिजली नहीं पहुंची है. इस कारण लोग अंधेरे में रहने को विवश है, जो बड़ी दुख: बात है. कुछ लोगों की शिकायत है कि बिजली का कनेक्शन उनके घरों तक नहीं पहुंचा है पर उन्हें अनावश्यक रूप बिल भेज दिया गया. अब उन्हें बिल जमा करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-chairman-and-head-inspected-pusalota-health-center-doctors-and-workers-found-missing/">चक्रधरपुर

: अध्यक्ष व मुखिया ने पुसालोटा स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, गायब मिले डॉक्टर व कर्मी

समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा

उन्होंने विद्युत अधीक्षण अभियंता से इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया, साथ ही अनावश्यक रूप से भेजे गए बिजली बिल को माफ करने का सुझाव दिया. विद्युत अधीक्षण अभियंता ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चद्रशेखर दास, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तमसोय, हरिश बोदरा, दिकू सावैंया, प्रीतम बांकिरा, त्रिशंनू राय, पप्पू ओझा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही