Search

 
 
 

Chaibasa : झींकपानी में सांसद जोबा मांझी का अभिनंदन 23 को

 
  • झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक कार्यक्रम की तैयारी पर हुई चर्चा
Chaibasa (Sukesh Kumar) : झींकपानी प्रखंड अंतर्गत जोड़ापोखर में स्थित झामुमो कार्यालय में मंगलवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक में सिंहभूम संसदीय सीट से नव निर्वाचित सांसद जोबा मांझी के स्वागत सह अभिनंदन समारोह के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श हुआ. बैठक में मंत्री दीपक बिरुवा भी शामिल हुए. बैठक में 23 अगस्त को सांसद जोबा मांझी का जोरदार तरीके से स्वागत सह अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पंचायतों में स्वागत कमेटी का गठन किया गया. कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु रूट चार्ट तैयार करते हुए कार्यक्रम स्थल चिन्हित किया गया. जहां विभिन्न पंचायतों में निर्धारित स्थल पर माननीय सांसद का स्वागत किया जाएगा. वहीं मंत्री ने झामुमो प्रखंड कमेटी एवं अभिनंदन को लेकर गठित विभिन्न पंचायत कमेटी के सदस्यों को तैयारी करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-rambha-educational-institute-group-took-out-protest-rally-and-expressed-protest/">Jamshedpur

: रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने आक्रोश रैली निकाल जताया विरोध
मौके पर जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली, सुशील बुड़ीउली, प्रदीप तामसोय, गुरु चरण मुंडा, मदन दास, विनोद गोप, सोना बालमुचू, पारु हेस्सा, सोमनाथ बालमुचू, शिव चौधरी, चमरा मुंडा, रामाय मुंडा, छोटा मुंडा, मेंजारी मुंडा, तुलसी मुंदुइया समेत काफी संख्या में झामुमो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही