Search

चाईबासा : सांसद-विधायक ने भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत ब्लॉक परिसर के बगल में भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. ब्लॉक परिसर के बगल में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पर्यवेक्षक, तृतीय वर्गीय एवं चतुर्थ वर्गीय स्टाफ के लिए भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है. भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक दीपक बिरुवा के द्वारा संपन्न हुआ. सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि सदर प्रखंड अंचल कार्यालय से संबंधित प्रत्येक लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि निर्माण कार्य की निगरानी रखे. इस भवन के निर्माण पूर्ण हो जाने से कर्मियों को काफी सहूलियत होगी. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-dead-body-of-an-unknown-youth-found-near-the-canal/">गोड्डा

: नहर के पास से अज्ञात युवक की लाश बरामद

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, राशमनी दासव्या, जोलेन सावैयां, मथुरा चंपिया, विश्वनाथ तामसोय, गोपाल बोदरा, नारंगा देवगम, राकेश सिंह सहित विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सदर अंचल अधिकारी, ठेकेदार, प्रखंड कर्मी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//