Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आयुष्मान योजना के बकाया भुगतान को लेकर सासंद ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : आयुष्मान भारत योजना के तहत कई लोगों ने इसका लाभ उठाया. लेकिन उप- बिमा कंपनी द्वारा बकाया भुगतान न करने के कारण कई निजी अस्पतालों ने वर्तमान में योजना के तहत इलाज करना बंद कर दिया है. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया को पत्र प्रेषित कर अनुरोध किया है कि बकाया भुगतान जल्द से जल्द प्रदान की जाए. ताकि जरुरतमंद लोगों को पूर्व की भांति योजना का लाभ सुचारू रूप से मिल सके. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kumardungi-beat-mazgaon-in-nehru-cup-hockey-under-17-competition/">चाईबासा

: नेहरू कप हॉकी अंडर-17 प्रतियोगिता में कुमारडुंगी ने मझगांव को हराया

संबंधित अधिकारियों को बकाया भुगतान जल्द से जल्द प्रदान करने का दिया जाए आदेश

प्रेषित पत्र में सांसद ने कहा कि कई अस्पताल जरुरतमंदों को बेहतरीन सुविधा देने के लिए डायलिसिस यूनिट लगाकर आयुष्मान भारत के तहत सेवाएं प्रदान कर रहा है. लेकिन कई महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण इलाज देने में अस्पताल असमर्थ है. इस कारणवश मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. कई मृत्यु भी हो रही है, साथ ही इलाज खर्च भुगतान के लिए लोग अपनी जमीन तक बेच रहे हैं. उन्होंने अनुरोध किया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर विचार करें और संबंधित अधिकारियों को बकाया भुगतान जल्द से जल्द प्रदान करने का आदेश दें, ताकि जरुरतमंद लोग लाभान्वित हो सके. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meeting-held-regarding-outstanding-money-of-contract-laborers-and-problem-related-to-sail-hospital/">किरीबुरू

: ठेका मजदूरों के बकाया पैसा और सेल अस्पताल से संबंधित समस्या को लेकर हुई बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही