Search

 
 
 

चाईबासा : स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

 
Chaibasa : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर शनिवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेसियों ने एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि राजीव गांधी ने ही भारत को आधुनिकता की दौड़ में शामिल करवाने का कार्य किया. संचार क्रांति उन्हीं की देन है. राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं. देश में कंप्यूटर और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के सृजन का श्रेय भी राजीव गांधी को ही जाता है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-breakdown-due-to-rain-electricity-flowing-from-city-to-countryside-department-engaged-in-repairing/">चक्रधरपुर

: बारिश से ब्रेकडाउन : शहर से देहात तक गुल रही बिजली, दुरुस्त करने में जुटा विभाग

पंचायतों को मजबूत करने का काम किया

स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिलवाने का कार्य भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में ही किया था. उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू करके पंचायतों को मजबूत करने का काम किया. राजीव गांधी लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे. राजीव गांधी का बलिदान राष्ट्र के लोगों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-peoples-attitude-towards-booster-dose-is-indifferent/">घाटशिला

: बूस्टर डोज के प्रति लोगों का रवैया उदासीन

मौके पर ये लोग हुए शामिल

मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, त्रिशानु राय, विश्वनाथ तामसोय, मुकेश कुमार, रंजीत यादव, मो. सलीम, दिकु सावैयां, राजू रजक, अजय प्रजापति, राकेश कुमार सिंह, तहसीन मंसूरी, अंकित यादव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही