Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मुफस्सिल थाना प्रभारी ने महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड के नीमडीह पंचायत के गुटुसाइ गांव में चल रहे महिलाओं की शिक्षा सेंटर में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन पाठक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. पवन पाठक ने महिलाओं को कानूनी जानकारी दी. थाना प्रभारी ने बताया कि कैसे सभी मिलकर समाज से नशाखोरी तथा जुआ जैसे गलत गतिविधियों को समाप्त कर सकते हैं. उन्होंने समाज से गलत गतिविधियों को समाप्त करने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-golden-baby-league-jps-beat-carmel-junior-college-5-0/">जमशेदपुर

: गोल्डन बेबी लीग : जेपीएस ने कार्मेल जूनियर कॉलेज को 5-0 से हराया

सभी को मिलकर एक अच्छे समाज का निर्माण करना होगा

उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी की उम्र अब 21 वर्ष कर दी गई है. लड़की के नाबालिग होने की स्थिति में परिवार वालों के खिलाफ केस किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नशा का गोरख धंधा कर रहे लोगों की सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी. हम सभी को मिलकर एक अच्छे समाज का निर्माण करना होगा. अंत में पढ़ने वाली महिलाओं के बीच छाता वितरण किया गया तथा कबाड़ से क्राफ्ट किए गए गिफ्ट को थाना प्रभारी को भेंट किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही