Search

 
 
 

चाईबासा : मुकेश कुमार दोबारा बने कांग्रेस नगर अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : कांग्रेस नगर अध्यक्ष के पद पर मुकेश कुमार का दुबारा चयन किया गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश के बाद मुकेश कुमार को चाईबासा नगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा कर दी गई. मुकेश कुमार को पदभार मिलने की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं जमकर जश्न मनाया. मालूम हो कि मुकेश कुमार काफी समय से पार्टी हित में कार्य करते आ रहे हैं. शुक्रवार को जिला कांग्रेस भवन में आयोजित एक सादे समारोह में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को कांग्रेस जनों ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-siram-niwas-team-won-the-opening-match-of-football-in-kamarhatu/">चाईबासा

: कमारहातु में सिराम निवास टीम ने जीता फुटबॉल का उद्घाटन मैच

सांसद गीता कोड़ा एवं मधु कोड़ा का जताया आभार

नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर मुकेश कुमार ने कहा कि पार्टी के द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसका वे पूरे तन मन और धन के साथ निर्वहन करेंगे और पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहेंगे. इस अवसर पर उन्होंने सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के प्रति भी आभार जताया. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नेता प्रेरणा स्रोत है इन के पद चिन्हों पर चलकर ही पार्टी के एवं जनता के हित में कार्य करना है. इस अवसर पर मुख्य रूप से अम्बर रॉय चौधरी, जंग बहादुर, जितेंद्र नाथ ओझा, चंद्रशेखर दास, त्रिशानू रॉय, राजेन्द्र कच्छप, रंजीत यादव, संतोष सिन्हा, डॉ क्रांति प्रकाश, ललित कर्ण, सिकुर गोप, हरीश चंद्र बोदरा, विजय सिंह तुबिद उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही