Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मझगांव थाना प्रभारी के विरोध में उतरा मुखिया संघ, डीसी-एसपी से की शिकायत

Chaibasa (Sukesh Kumar) : मझगांव थाना प्रभारी के खिलाफ मझगांव प्रखंड मुखिया संघ गोलबंद होकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे. संघ ने पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री, उपायुक्त और बाल संरक्षण आयोग को भी भेजा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी पिंगुवा ने कहा कि मझगांव थाना प्रभारी विकास कुमार दुबे का रवैया जनप्रतिनिधियों के साथ बिल्कुल सही नहीं है. थाना प्रभारी अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ हमेशा दुर्व्यवहार करते हैं. दो तीन बार शांति समिति बैठक समेत अन्य जगहों में इस मामले को उठाया गया. लेकिन थाना प्रभारी अपने रवैया को सुधारने की जगह जनप्रतिनिधियों के प्रति हीनभावना रखते हैं. कभी मोटरसाइकिल चेकिंग के नाम पर तो कभी कोई शिकायत के नाम पर जनप्रतिनिधियों को तंग किया जाता है. बालू, गिट्टी, डस्ट समेत अन्य छोटे बड़े वाहनों से रात में वसूली का काम बेधड़क एएसआई सरफराज को दे रखा है. स्थानीय लोगों और समाजसेवियों के प्रति भी उनका रवैया अपमानित करने वाला है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mock-drill-done-to-deliver-mid-day-meal-from-centralized-kitchen-to-schools/">चाईबासा

: केन्द्रीयकृत रसोई से मिड डे मील स्कूलों तक पहुंचाने के लिए हुआ मॉक ड्रील

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

लक्ष्मी पिंगुवा ने बताया कि 7 फरवरी को खैरपाल के कंटाविला गांव में एक बाल विवाह हो रहा था. इसकी जानकारी उन्होंने खुद फोन के द्वारा थाना प्रभारी को दी थी. जिसमें लड़की की उम्र 17 साल और लड़के की उम्र 18 साल थी. इसमें सहयोग करने के बजाए थाना प्रभारी ने कहा कि शादी होने दीजिए बाद में मामला थाना में ही आएगा. उन्होंने थाना प्रभारी को तत्काल हटाने और एक अच्छे पदाधिकारी को नियुक्त करने की मांग की है. इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को सात दिन का समय दिया हैं. एक सप्ताह के भीतर इस दिशा में उचित कार्रवाई नहीं होने पर प्रखंड में विकास का काम ठप कर प्रखंड और थाना में धरना देने की घोषणा की है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-message-of-women-empowerment-given-in-awareness-rally/">चक्रधरपुर

: जागरुकता रैली में महिला सशक्तिकरण का दिया गया संदेश

विधायक निरल पूर्ति से करेंगे शिकायत

मझगांव विधानसभा विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका ने कहा कि इस मामले को वे विधायक निरल पूर्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे. इस प्रकार के पदाधिकारी के रहने से सामाजिक माहौल बिगड़ने का आशंका है. मौके पर प्रखंड प्रमुख सोनामुनी चाहता तरतरिया मुखिया चांदनी तिरिया, मझगांव मुखिया रिलन आभा मधु धान, खारपोस मुखिया प्रताप चातार, बलियापोसी मुखिया निरंजन नायक, अधिकारी मुखिया शशि भूषण पिंगुआ, घोड़ाबंधा मुखिया विवेक पूर्ति, नयागांव मुखिया लक्ष्मी पिंगुआ, परसा मुखिया चांदनी बिरुआ, सोनापोस मुखिया सरिता बिरुआ आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही