Search

 
 
 

चाईबासा : कुंडिया गांव के मुंडा धर्म सिंह बिरूली का निधन, ग्रामीणों ने किया शोक व्यक्त

 
Chaibasa : सदर प्रखंड के बर कुंडिया गांव के मुंडा धर्म सिंह बिरूली का 88 वर्ष की उम्र में शनिवार की देर रात निधन हो गया. उनके निधन पर ग्रामीणों और परिजनों ने शोक व्यक्त किया. स्वर्गीय मुंडा अपने सरल व्यवहार मृदुभाषी और अपने कर्मठ व्यक्तित्व के कारण लोगों में खासे लोकप्रिय थे. ग्रामीण मुंडा रहते हुए उन्होंने अनेक छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान ग्रामसभा के माध्यम से कराया और उन्होंने जो भी निर्णय दिया वह निष्पक्ष होकर दिया. इसी वजह से वे सभी के बीच चर्चित थे. ग्रामीणों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति  बताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-my-priority-is-to-solve-the-problems-of-the-people-banna-gupta/">जमशेदपुर

: जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता- बन्ना गुप्ता
धर्म सिंह बिरूली अपने पीछे छह पुत्र और दो पुत्र वधू छोड़ गए हैं. पुत्रों में प्रधान बिरूली, मधुआ बिरूली, हाड़ी बिरूली, कन्हैयालाल बिरूली, जंबीरा बिरूली तथा सिद्धियों बिरुली शामिल है. इधर, रविवार को उनका अंतिम संस्कार गांव में पूरे रीति रिवाज से किया गया. अंतिम संस्कार में प्रताप कटियार, जयकिशन बिरुली, सतीश चन्द्र बिरुली, रामकृष्ण बिरुली, गोसा बिरुली, रमाये बिरुली, सिदिऊ बिरुली, गुलीया कुदादा, दुर्गा चरण बिरुली, गणेश गोप, सिकन्दर बिरुली, जिमदार बिरुली, जगरनाथ गोप, जुम्बल बिरुली आदि ग्रामीण उपास्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही