Search

 
 
 

चाईबासा : नगर परिषद ने विभिन्न जगहों पर की सफाई

 
Chaibasa (Ramendre Kumar Sinha) : दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद ने विभिन्न पूजा पंडालों के साथ-साथ आने-जाने वाले मुख्य सड़कों और गली के अंदर जाने वाली सड़कों की भी सफाई की गई. जहां पर कचरे का ज्यादा देर था वहां पर जेसीबी के माध्यम से सफाई की गई और गली मोहल्ले में नगर परिषद कर्मियों ने सफाई की. इसके अलावा वैसे जगह जहां पर कुछ जलजमाव की स्थिति बनी हुई है वहां पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-2-news-including-fight-between-two-parties-in-land-dispute-9-injured/">कोडरमा

: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 9 घायल समेत 2 खबरें
सफाई करवा रहे नगर परिषद के कर्मी मुन्ना आलम ने बताया कि पूजा से पहले पूरी तरह से साफ-सफाई कर दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को अपनी गंतव्य तक जाने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े. उन्होंने यह भी बताया कि जो पंडाल ग्रामीण क्षेत्र में भी बने हुए हैं वहां पर शहर के लोग भी आते हैं. वहां की गली और सड़क की भी साफ सफाई कराई जा रही है. कुछ जगह पर सफाई कराई गई है और यहां पर बाकी है. वहा पर जल्दी सफाई कराई जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही