Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नगर पर्षद ने कराया स्वच्छता सर्वे, सदर अस्पताल रहा प्रथम स्थान पर

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : नगर पर्षद, चाईबासा ने शहर के अस्पतालों में स्वच्छता सर्वे कराया. इसमें चाईबासा सदर अस्पताल प्रथम और सनराईज अस्पताल दूसरे स्थान पर रहा. इस सर्वे के लिए नप क्षेत्र में स्थित सभी अस्तपतालो का स्वच्छता सर्वे के साथ-साथ बायो हेजार्डस प्रोडक्ट का निष्पादन, शौचालय की साफ-सफाई, दिव्यांगों की सुविधा सहित अन्य 17 बिन्दु निर्धारित किए गए थे. इन सभी बिन्दुओं पर अलग-अलग मार्क्स निर्धारित थे. इन निर्धारित मार्क्स में सदर अस्पताल चाईबासा को 200 में से कुल 190 अंक मिले. वह प्रथम स्थान पर रहा. सनराईज अस्पताल 155 अंको के साथ दूसरे स्थान और मुधड़ा अस्पताल तीसरे स्थान पर रहा. [caption id="attachment_213973" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/CHAIBASA-SUNRISE-HOSPITAL-1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> चाईबासा सनराईज हॉस्पिटल[/caption] इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/reward-naxalites-are-left-in-jharkhand-now-only-113/">झारखंड

में इनामी नक्सली रह गये हैं अब सिर्फ 113

होटलों में शीफामनोर को प्रथम स्थान

नगर पर्षद क्षेत्र के होटलों का भी स्वच्छता सर्वे किया गया था. इसमें कुल अंक 100 थे. इस स्वच्छता सर्वे में 15 बिन्दुओं पर सर्वे किया गया. होटल की साफ-सफाई, कमरे की साफ-सफाई, शौचालय की साफ-सफाई, कमरों में पानी की व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए सुविधा, कचरा निष्पादन की व्यवस्था सहित कुल 15 बिन्दुओं पर सर्वे किया गया. इस सर्वे में होटल शीफामीनोर को 100 में कुल 85 अंक प्राप्त हुए, जबकि होटल आकाश को द्वितीय स्थान मिला. इसे कुल 32 अंक प्राप्त हुए. आवासीय कॉम्पलेक्स में पद्मावती कॉम्प्लेक्स को प्रथम स्थान मिला है. इस कॉम्प्लेक्स को 100 में कुल 80 अंक प्राप्त हुए हैं. नप के सिटी प्रबंधक ज्योति पुंज ने बताया कि यह स्वच्छता सर्वे अब हर निश्चित अंतराल पर चलेगा, ताकि ये संस्थान निर्धारित मानदंडों का पालन करें और हमारा शहर स्वच्छता में अपना स्थान बनाए रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही