Chaibasa (Sukesh kumar) : नगर परिषद चाईबासा के सभी वार्ड पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. वर्तमान में नगर परिषद चाईबासा क्षेत्र के निवासियों के समक्ष लंबित कार्यों यथा जन्म/ मृत्य प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाती, आय प्रमाण पत्र, वंशावली, पासपोर्ट सत्यापन इत्यादि में वार्ड पार्षद के हस्ताक्षर अनुशंसा की आवश्यकता होती है. ताकि वो इन प्रपत्रों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन कर सकें. वार्ड पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण अब वे इन आवेदनों पर हस्ताक्षर अनुशंसा करने में स्वयं को असमर्थ पा रहे थे. जनसाधारण की समस्या का समाधान करने में असमर्थ थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-raped-minor-disabled-accused-absconding/">जमशेदपुर
: नाबालिग दिव्यांग से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वेश व थैला सजावट प्रतियोगिता आयोजित [wpse_comments_template]
: नाबालिग दिव्यांग से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
इन्हें किया गया प्रतिनियुक्त
जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय ने उपायुक्त अनन्य मित्तल को पत्र लिखकर उपरोक्त अंकित बिंदुओं पर विचार करते हुए उचित मार्गदर्शन मांगा था. इस संबंध में उपायुक्त के निर्देशानुसार नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए राजमोहन कालिन्दी (जांच पदाधिकारी) को अधिकृत किया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चमरु कारवा, इमरान खान, गणेश चन्द्र सिंकु (पीएमसी) एवं सिकन्दर जामुदा ( सीएलटीसी) को अधिकृत किया है. वहीं अंचल अधिकारी सदर चाईबासा ने नगर परिषद चाईबासा शहरी क्षेत्र से संबंधित जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र यथा, पेशन संबंधि कार्य, वंशावली, म्यूटेशन एवं उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र इत्यादि कार्यों के लिए बसंत कुमार महतो, राजस्व हल्का उपनिरीक्षक, सदर अंचल चाईबासा को सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों में अनुशंसा कर आदेश जारी कर प्रतिनियुक्ति किया गया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dress-and-bag-decoration-competition-organized-at-saraswati-shishu-vidya-mandir/">बहरागोड़ा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वेश व थैला सजावट प्रतियोगिता आयोजित [wpse_comments_template]
Leave a Comment