Search

 
 
 

चाईबासा : नगर परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान

 
Ramendre Kumar Sinha Chaibasa :  दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद ने स्वच्छता अभियान चलाया. इसके तहत  विभिन्न पूजा पंडालो के साथ-साथ मुख्य सड़कों व गलियों की साफ-सफाई की गयी. जहां पर कचरे का ढेर ज्यादा था, वहां पर जेसीबी के माध्यम से सफाई किया गया. वहीं नगर परिषद के कर्मियों ने गली मोहल्ले को साफ किया. इसके अलावा जहां जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, वहां ब्लीचिंग पाउंडर का छिड़काव किया जायेगा .

ग्रामीण क्षेत्रों में बने पंडालों के आस-पास भी हो रही सफाई

नगर परिषद के कर्मी मुन्ना आलम ने बताया कि पूजा से पहले पूरी तरह से गली-मोहल्ले की साफ सफाई कर दी जायेगी. ताकि श्रद्धालुओं को अपनी गंतव्य तक जाने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े. उन्होंने बताया कि जो ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये पंडालों के आस-पास के सड़क की भी साफ-सफाई करायी जा रही है. कुछ जगहों पर सफाई हो गयी है. बाकि जगहों पर भी  सफाई का काम जल्द पूरा कर लिया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही