Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-2022 के लिए हुआ चयन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : अमला टोका के वार्ड संख्या - 19 में अवस्थित आदर्श नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय का चयन स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार -2022 के लिए किया गया है. शनिवार को टाटा कॉलेज चाईबासा के बहुद्देशीय सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर चयनित स्कूलों को राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार -2022 प्रदान किया जाएगा. उक्त पुरस्कार के लिए जिले के आठ विद्यालयों का चयन हुआ है. इसमें छः विद्यालयों को ग्रामीण क्षेत्र की श्रेणी में जबकि दो विद्यालयों को शहरी क्षेत्र की श्रेणी में पुरस्कार दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparing-to-develop-childrens-correctional-home-on-the-lines-of-boarding-school/">चाईबासा

: बाल सुधार गृह को बोर्डिंग स्कूल की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी
राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए जिन आठ विद्यालयों का चयन हुआ है उसमें चार विद्यालय माध्यमिक स्तर के तथा चार विद्यालय प्रारंभिक स्तर के हैं. फाईव स्टार प्राप्त विद्यालयों में राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित विद्यालयों का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अवर सचिव अनिल कुमार ने गत माह निरीक्षण कर विद्यालय का भौतिक सत्यापन किया था. उनके दिये गये रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-police-revealed-that-the-daughter-got-murdered-like-this-with-her-lover/">आदित्यपुर:

पुलिस ने किया खुलासा बेटी ने प्रेमी संग मिल ऐसे करायी हत्या

विद्यालय प्रबंधन ने जिला प्रशासन व नगर पर्षद का जताया आभार

इधर, नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा अनिता सिंह राणा ने इसका सारा श्रेय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को दिया है. उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से ही विद्यालय आज इस पुरस्कार का हकदार बना है. प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने विशेष रूप से जिला प्रशासन, नगर पर्षद चाईबासा का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से एक सरकारी विद्यालय को आज आदर्श विद्यालय के रुप में पहचान मिली है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही