Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : हत्या के आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत ने मंगलवार को हत्या के एक आरोपी जीतेन सुरीन को आजीवन कारावास व 10 हजार का जुर्माना की सजा सुनाई है. मालूम हो कि 2 फरवरी 2019 को मुफस्सिल थाना के हेस्सबांध गांव निवासी जीतेन सुरीन के विरूद्ध उसी गांव के निवासी लुकना सुरीन की हत्या के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया था. दोनों के बीच खेत जोतने को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद उसी दिन जब लुकना सुरीन अपने घर पर खाटिया पर सोया हुआ था तभी अभियुक्त जीतेन सुरीन ने धारदार हथियार से वार कर लुकना का सिर धड़ से अलग कर दिया. जिससे लुकना सुरीन की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अभियुक्त दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/william-shakespeares-birth-anniversary-at-netaji-subhash-university-students-staged-the-merchant-of-venice/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मनी विलियम शेक्सपियर की जयंती, छात्रों ने किया द मर्चेंट ऑफ वेनिस का मंचन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही