Search

 
 
 

चाईबासाः डायन बताकर बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

टुकनी लोंमगा रोज की तरह खेत में काम करने के बाद घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव के ही गोमिया होरो ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद गोमिया होरो थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया
 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के गुलिकेरा रैइदा टोला में शुक्रवार की शाम एक बुजुर्ग महिला की डायन-बिसाही के शक में हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान 70 वर्षीय टुकनी लोंमगा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, टुकनी लोंमगा रोज की तरह खेत में काम करने के बाद घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव के ही गोमिया होरो ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.


 आरोपी गोमिया होरो ने बुजुर्ग महिला को डायन कहकर वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद वह थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. मृतका के देवर नवीन लोंमगा ने बताया कि टुकनी लोंमगा के पति और बेटा पहले ही गुजर चुके हैं. उनकी बेटी पुतली लोंमगा (35) का विवाह हो चुका है और घटना के समय वह अपनी मां के साथ थी. उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद से वह लापता है.


 मृतका के पोते बेंजामिन मुंडरी ने पुलिस प्रशासन से पुतली लोंमगा की जल्द खोजबीन की अपील की है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गुदड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही