Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : वनपट्टा लाभुकों का आपसी सीमा विवाद सुलझा, छह से 14 सितंबर तक होगा सीमांकन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : वनाधिकार अधिनियम के तहत वनपट्टाधारियों के बीच आपसी सीमांकन मामले पर बुधवार को टोंटो अंचल कार्यालय में विधायक दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सभी गांव के नक्शे का संयुक्त मिलान किया गया. कुदामसदा, केंजरा व सालीकुटी गांव का संयुक्त रूप से ट्रेस नक्शा तैयार कर उक्त सीमा का सीमांकन 6 सितंबर से 9 सितंबर तक और 13 से 14 सितंबर को बारुतवा-हरताहातु गांव क्षेत्र का सीमांकन वन विभाग पदाधिकारी, अंचल कर्मी और मुंडा-ग्रामीण की उपस्थिति में किया जाएगा. इस पर सभी सहमत हो गए. बैठक में निर्णय लिया गया कि संबंधित गांवों में वर्ष 2005 से पूर्व का पट्टा या दखल का रिकॉर्ड है तो व्यक्तिगत या सामुदायिक पट्टा का दावा लिया जाएगा. मालूम हो कि सीमांकन नहीं होने के कारण वन पट्टा मामले पर ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. विधायक की मौजूदगी में सर्वसम्मति से उक्त निर्णय लिया गया. इसमें टोंटो अंचल अधिकारी अनुप कच्छप, प्रखंड प्रमुख मंगल तुबिद, वन आरक्षी शनिचर हांसदा, चंदन कुमार, विमल कुमार समेत सालीकुटी, केंजरा, कुदामसदा के मुंडा अपने आमीन के साथ शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही