Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में जून माह में नैक निरीक्षण, तैयारी शुरू

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय में आगामी जून माह में नैक निरीक्षण होने की संभावना है. जिसको लेकर पूरी तरह से तैयारी शुरू कर दी गई है. कुलपति प्रो. गंगाधर पांडा ने सभी विभाग अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि अपने-अपने विभाग की कमियों को दूर करे. सभी विभाग के लाइब्रेरी में पुस्तक नियमित रूप से हो. इसे लेकर पूरी तरह से ध्यान एचओडी दे. जल्द ही  विभाग में विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. ताकि नैक निरीक्षण में किसी तरह की कमियां नहीं हो. सभी विभाग के एचओडी को एसएसएस (स्टूडेंट सर्टिफिकेशन सर्वे) रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-a-domestic-dispute-the-mother-of-two-children-tried-to-immolate-herself-by-sprinkling-diesel/">आदित्यपुर

 : घरेलू विवाद में दो बच्चों की मां ने डीजल छिड़क कर किया आत्मदाह का प्रयास

बेहतर ग्रेड प्राप्त हो सके

नैक कार्यालय ने पीजी विभाग के विद्यार्थियों से सवाल पूछा जिसे मेल के माध्यम से विद्यार्थी ने जवाब दिया. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में अंतिम बार 2017 नैक का निरीक्षण हुआ था. इस निरीक्षण के पश्चात विश्वविद्यालय के पीजी विभाग को सी ग्रेड प्राप्त हुई थी. लेकिन इस बार ग्रेड बेहतर मिले इसको लेकर पदाधिकरी से लेकर विभिन्न विभागों के शिक्षक व एचओडी पहले से ही तैयारी कर चुके है. ताकि बेहतर ग्रेड प्राप्त हो सके. मालूम हो कि पीजी विभाग में शिक्षकों की कमी वर्षों से है. लेकिन सरकार द्वारा बाहली नहीं होने के कारण स्वीकृति पद नहीं भर पाया. लेकिन अस्थाई रूप में नैक ग्रेडिंग निरीक्षण की तिथि घोषित होने के पूर्व ही विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने पर विचार किया जा रहा है. पीजी विभाग में कुल 24 विषयों का विभाग बनाया गया है. जिसमें लगभग 6 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययन करते है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही