Search

चाईबासा : कोल्हान विवि के निजी कॉलेजों में भी होगा नैक

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में बुधवार को विवि सभागार में एक दिवसीय शासी निकाय का गठन और कार्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें सभी प्राइवेट कोल्हान विवि से संबद्धता प्राप्त कॉलेज के प्रिंसिपल, शिक्षक व प्रबंधक प्रतिनिधि शामिल हुये. कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विवि के कुलपति डॉ गंगाधर पांडा शामिल हुये. कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ. स्वागत भाषण कोल्हान विवि के कुलसचिव डॉ जयंत शेखर ने दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल चार बार गर्वनिंग बॉडी की बैठक कॉलेज में करना अनिवार्य है. साथ ही सभी प्राइवेट कॉलेजों में बायोमेट्रिक्स सिस्टम के तहत हाजिरी हो इस पर कॉलेज नियम लागू करें. कोल्हान विश्वविद्यालय के पास प्रत्येक माह शिक्षक की उपस्थिति संबंधित रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजे. वैसे प्राइवेट कॉलेज जिनका पांच साल हो चुका है, उनको नैक निरीक्षण करना अनिवार्य है. नैक को लेकर तैयारी शुरू कर दें. वहीं कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी कुछ माह बाद सभी प्राइवेट कॉलेजों में नैक ग्रेडिंग को लेकर निरीक्षण होना है. जिसको लेकर अब से ही तैयारी आरंभ कर दें. कई प्राइवेट कॉलेज बैंक से लेन देन पर गंभीरता सही देते है. उस पर एक कमेटी तैयार कर हर ट्राजेक्शन पर ध्यान दें. साथ ही उसकी रिपोर्ट विवि को दें. बैंक ट्रांजैक्शन पर पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/a-school-like-this-studies-till-8th-attendance-of-children-only-3-2-teachers-including-principal-deputed/">एक

स्कूल ऐसा भी : 8वीं तक की होती है पढ़ाई, बच्चों की उपस्थिति मात्र 3, प्राचार्य समेत 2 शिक्षक प्रतिनियुक्त

विश्वविद्यालय के समन्वय जरूर बनाएं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/KU-Karyshala-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के साथ अपनी समन्वय जरूर बनाये. जबतक प्राइवेट कॉलेज व कोल्हान विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ सही समन्वय नहीं होगा तब तक नियम का पालन सही से नहीं हो पायेगा. कुलपति ने मंच पर विराजमान विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों का परिचय विस्तृत रूप से दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा में यादि गुणवत्ता लाना है तो इसके लिये कॉलेज के प्रबंधक व प्रिंसिपल को गंभीर होना होगा. सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया समय पर पूर्ण नहीं हो पा रहा है. जो एक दुर्भाग्यपूर्ण है. लेकिन प्राइवेट कॉलेज तो अपने हिसाब से नियुक्त कर सकते है. विद्यार्थियों में गुणवत्ता शिक्षा हो इस पर पूरी फोकस होनी चाहिये. मौके पर मुख्य रूप से वित्त सलाहकार, वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी, प्रॉक्टर डॉ एमएन खान, डीएसडब्लयू डॉ एससी दास, सीवीसी डॉ संजीव आनंद, सीसीडीसी डॉ मनोज महापात्र, एमएड एचओडी डॉ सुचिता बेहरा, डीन डॉ सरिता प्रसाद के अलावा काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-english-liquor-is-available-at-a-higher-rate-than-face-value/">नोवामुंडी

: अंकित मूल्य से ज्यादा रेट में मिल रही अंग्रेजी शराब

वर्कशॉप में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुति 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/KU-Karyshala-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विवि सभागार में कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रोजेक्टर के माध्यम से शासी निकाय का गठन और कार्य विषय के बारे विस्तृत जानकरी दी गयी. सभी नियम को बताया गया. इसमें प्राइवेट कॉलेजों के प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब भी दिया गया. उक्त विषय पर किसी तरह की असमंजस की स्थिति यादि किसी भी शिक्षक व पदाधिकारी को है तो उसे दूर किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp