Chaibasa (Sukesh Kumar) : आदिवासी उरांव समाज द्वारा आयोजित दो-दिवसीय जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 सोमवार को संपन्न हुआ. यह प्रतियोगिता लगातार 23 वर्षों से आयोजित किया जाता रहा है. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका उपस्थित हुए. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश कोया जिला संगठन सचिव पूर्वी सिंहभूम एवं सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य एवं चाईबासा नगर परिषद के निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज उपस्थित रहे. इनके अवाले समाज के अध्यक्ष संचु तिर्की, सचिव अनिल लकड़ा सलाहकार से सहदेव किस्पोट्टा, बाबूलाल बरहा, लक्ष्मण बरहा, दुर्गा खलखो वार्ड पार्षद लक्ष्मी कच्छप, मंगल खलखो सहित महिला समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-district-councilor-helped-jhunu-sabar/">गुड़ाबांदा
: झुनू सबर को जिला पार्षद ने की मदद
से मिला भाजपा एससी मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल
: झुनू सबर को जिला पार्षद ने की मदद
प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया था
पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथियों ने समाज के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से आपसी सद्भाव के साथ यहां खेल का आयोजन किया गया है. सचमुच शारीरिक मानसिक रूप से हम सबों को मजबूत बनाता है. मुख्य अतिथि दोदराजका ने कहा कि किसी भी समाज की उपलब्धि तभी होती है जहां पर शिक्षा का माहौल हो. वर्तमान में देखा जा रहा है कि अपने उरांव समाज में भी शिक्षा का बहुत ही सुंदर माहौल बन रहा है. इसके साथ स्वास्थ्य खेलकूद का भी एक अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है. मेरा हमेशा से प्रयास रहा है और रहेगा कि मैं भी समाज के लिए अपना योगदान दूं. मालूम हो कि इस दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल से कुल 24 टीमों ने भाग लिया था. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/bjp-sc-morcha-delegation-met-the-governor/">राज्यपालसे मिला भाजपा एससी मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल
Leave a Comment