Search

 
 
 

चाईबासाः महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में जुटा है नारी एकता महासंघ- जोबा माझी

सांसद जोबा माझी ने समिति कहा कि नारी एकता महिला महासंघ ने समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड के सुबानसाई स्थित शहीद मैदान में बुधवार को प्रदान संस्था के तत्वावधान में नारी एकता महिला महासंघ का वार्षिक अधिवेशन हुआ. अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं. उन्होंने समिति कहा कि नारी एकता महिला महासंघ ने समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके प्रयासों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिली है.


अधिवेशन में महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए नए विचारों और रणनीतियों पर चर्चा की गई. सभी ने मिलकर महिलाओं के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने का संकल्प लिया और महिला एकजुटता व सुरक्षा की शपथ ली. अधिवेशन के दौरान महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा व रोजगार के अवसर, स्वास्थ्य व स्वच्छता व महिला हिंसा को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई. अधिवेशन के दौरान महिला समिति की सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. सांसद समेत अन्य अतिथियों ने अधिवेशन में लगाये गये स्टालों पर पहुंचकर महासंघ के कार्यां की जानकारी ली.


कार्यक्रम का संचालन किरण गागराई व सुभाषिनी देवी ने किया. मौके पर नकटी के मुखिया मिथुन गागराई, समाजसेवी कालीपद सोरेन, राजेश गागराई, अरूप चटर्जी, प्रदान संस्था के टीम कोआर्डिनेटर हसन अदीब खान, दिलीप कुमार, निशु मिश्रा, थ्रीती दास, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मंजू देवी, मंजूलता राणा, गौरी देवी के अलावा विकास महिला मंडल बाउरीसाई, मोहिनी महिला मंडल सुबनासाई, मां तारिणी महिला मंडल, मां पाउड़ी महिला मंडल, दिशाउली महिला मंडल की सदस्य उपस्थित थीं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही