Search

 
 
 

चाईबासा : जमीन फर्जीवाड़े के बढ़ते मामलों पर नरसंडा ग्रामसभा ने जताई चिंता

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा शहर के आसपास के गांवों में एसटी रैयती जमीन की खरीद-बिक्री में फर्जीवाड़े की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. इससे गांवों की ग्राम सभाएं चिंतित हो गई है. शहर से सटे गांव नरसंडा में रविवार को इसी मुद्दे पर ग्रामसभा बुलाई गई. ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया श्रीराम सुंडी ने की. ग्रामसभा में कोल्हान भूमि बचाओ समिति को भी आमंत्रित किया गया था. ग्रामसभा में गांव में एसटी भूमि की खरीद-बिक्री में हो रहे फर्जीवाड़े पर चिंता व्यक्त की गई. पदाधिकारियों ने कहा कि बाहरी जमीन दलाल भोले-भाले ग्रामीणों को झांसा देकर जमीनें लूट ले रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है. सीएनटी एक्ट का उल्लंघन करते हुए दूसरे जिले के लोग भी अब यहां का फर्जी जाति तथा आवासीय प्रमाण पत्रों के आधार पर जमीन रजिस्ट्री करवा ले रहे हैं. फर्जी कुरसीनामा भी इसमें खूब प्रयोग हो रहा है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-try-to-reach-the-top-with-hard-work-subodhkant-sahay/">धनबाद

: कड़ी मेहनत के साथ शीर्ष पर पहुंचने का प्रयास करें : सुबोधकांत सहाय

एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दलाल गोरखधंधे को दे रहे अंजाम

नरसंडा की ग्रामसभा जमीन फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कोल्हान भूमि बचाओ समिति के साथ काम करेगी. पदाधिकारियों ने कहा कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दलाल इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं. कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां ने कहा कि नरसंडा के ग्रामीणों ने ग्रामसभा की ताकत जान ली है. अब यहां जमीन फर्जीवाड़ा नहीं होने दिया जाएगा. एसटी जमीन पर जो अवैध कब्जे हैं, उनको भी हटवाया जाएगा. मुखिया श्रीराम सुंडी, सेलाय सुंडी, योगेश कालुंडिया ने भी विचार रखे. मौके पर कोल्हान भूमि बचाओ समिति के उपाध्यक्ष डीबर देवगम, चाहत देवगम, सेलाय सुंडी, विजय देवगम, सुखलाल सावैयां, अजीत पुरती, मुकेश कालुंडिया, रामसिंह सुंडी, धीरेंद्र सुंडी, लादुरा सुंडी, विजय सुंडी, मंगल सिंह सुंडी, नारायण सुंडी, नंबिराम सुंडी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही