Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अस्पताल में मनाया गया नेशनल डॉक्टर्स डे

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आईएमए और झासा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सदर अस्पताल में नेशनल डॉक्टर डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे मनाया गया. इस अवसर पर सदर अस्पताल के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर सदर अस्पताल और शहर के सभी डाक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंटों को प्रमाण-पत्र देकर रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर चिकित्सकों ने रक्तदान भी किया और सदर अस्पताल परिसर में पौधे भी लगाए गए. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sardar-patel-college-got-recognition-from-indian-nursing-council/">जमशेदपुर

: सरदार पटेल कॉलेज को मिली इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता

सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं

इस मौके पर उन्होंने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि हर चिकित्सक का यह प्रयास रहता है कि उसके पास आए मरीज स्वस्थ्य होकर जाएं. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को भी चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग को सहायता प्रदान करना चाहिए जिससे चिकित्सा व्यवस्था और बेहतर किया सके. इस अवसर पर डॉक्टर एमपी गोपालका, डॉ. एएन डे, डॉ.एसएस सामड़, डॉ. विजय मुघंड़, डॉ. मनुषी संतरा, डॉक्टर संगीता मुडरी, डॉक्टर दिनेश सवैया, डॉ. राशि मेदीदत्ता, डॉ. शिवचरण हांसदा, डॉक्टर भारती मिंज, डॉ. बासमती सामड़, डॉ. एन मांझी सहित कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही