Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-virat-shiv-guru-mahotsav-on-february-12-at-circus-maidan-dahigora/">घाटशिला
: सर्कस मैदान दहीगोड़ा में 12 फरवरी को होगा विराट शिव गुरु महोत्सव इसमें बैंकिंग संबंधी, धारा 138 एनआईएक्ट (चेक बाउंस), मोटर दुर्घटना दावा वाद, दीवानी, राजस्व, खनन, बिजली व पानी तथा दूरभाष से संबंधित मामले सहित विभिन्न प्रकार के वादों का निष्पादन सक्षम प्राधिकार के द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा. उक्त आयोजन को लेकर डालसा सचिव के द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लें और सुलहनीय वादों का निष्पादन करवाएं. [wpse_comments_template]
चाईबासा : व्यवहार न्यायालय चाईबासा में शनिवार को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत

Leave a Comment