Search

Chaibasa : 13 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर में लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत

Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला ने वन विभाग, श्रम विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों, उत्पाद अधीक्षक के साथ बैठक की. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन पर चर्चा की गई. उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-officials-should-speed-up-the-resolution-of-public-interest-works-dc/">Jamshedpur

: जनहित कार्यों के समाधान में तेजी लाएं अधिकारी – डीसी

बैठक में प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह भी हुए शामिल

इस दौरान प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह भी उपस्थित थे. मालूम हो कि 13 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने बैंक ऋण, पेंशन, बीमा संबंधित विवाद, मुआवजा बीमा, वन अधिनियम, शमनीय फौजदारी मुकदमा, राजस्व वाद, दूरसंचार वाद, सर्विस मैटर, वैवाहिक वाद, भू-अर्जन वाद, मोटरयान दुर्घटना क्लेम संबंधित सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//