Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सिविल कोर्ट में 9 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : चाईबासा स्थित सिविल कोर्ट परिसर में 9 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए आमजनों को जागरूक किया जा रहा है. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला ने गुरुवार को एक बैठक की. उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारीयों और मोटर वाहन दुघर्टना क्लेम से जुड़े विशेषज्ञ अधिवक्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर विस्तार से चर्चा की और उनके अधीन वैसे संबंधित मामलों को प्रस्तुत करने की अपील की, जिन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादित किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-no-action-even-after-a-month-and-a-half-in-the-case-of-self-immolation-of-railway-employee/">जमशेदपुर

: रेलवे कर्मचारी के आत्मदाह मामले में डेढ़ माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

सुलहनीय मामलों का होगा निष्पादन

इस मौके पर डालसा के सचिव राजीव कुमार सिंह ने और जानकारी देते हुए बताया कि बताया 9 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने बैंक ऋण, पेंशन, मुआवजा बीमा, वन अधीनियम, शमनीय फौजदारी मुकदमा, दीवानीवाद, राजस्व वाद, दूरसंचार वाद, सर्विस मेटर, पेंशन मामले, वैवाहिक वाद, भू-अर्जन वाद, मोटरयान दुर्घटना क्लेम संबंधित सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय मे  संपर्क कर सकते हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही