Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जायेगा आयोजन 11 फरवरी को

Çhaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में 11 फरवरी को आम जनों के विधिक संबंधी मुद्दों के सुविधा के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इस राष्ट्रीय लोक अदालत का लोगों को ज्यादा फायदा मिले इस लिये इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-yuva-janshakti-morcha-demands-examination-of-medical-certificate-of-dr-and-shiva-nursing-home/">आदित्यपुर

: युवा जनशक्ति मोर्चा ने की डॉ. व शिवा नर्सिंग होम के मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच की मांग

लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए मंथन किया

इसी क्रम में प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला ने जिले के वन और उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मंथन किया और उनके क्षेत्रों में प्री लिटिगेशन तथा सुलहनीय और निष्पादन योग्य मामलों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इस मौके पर प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने आम लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने बैंक ऋण, पेंशन, बीमा, मुआवजा बीमा, वन अधीनियम, शमनीय फौजदारी मुकदमा, दीवानीवाद, राजस्व वाद, दूरसंचार वाद, सर्विस मेटर, पेंसन मामले, वैवाहिक वाद, भू-अर्जन वाद, मोटरयान दुर्घटना क्लेम संबंधित सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-yuva-morcha-pays-tribute-to-former-mla-late-dinanath-pandey/">जमशेदपुर

: भाजमो युवा मोर्चा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडे को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही