Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के उपेंद्र सिंह बने अध्यक्ष व असीम महासचिव

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम की एक दिवसीय शिक्षक महासम्मेलन सह वार्षिक आम सभा हुई. महासम्मेलन का आयोजन मांगी लाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय के सभागार में किया गया था. अगस्त क्रांति के अवसर पर आयोजित इस महासम्मेलन में अन्य कार्यों के अलावे अजप्टा पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखंडों के अलावे जिला की नई कमिटी का गठन भी किया गया. तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए गठित नई कमिटी में अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कौशल सिंह और अनिल कुमार, महासचिव असीम कुमार सिंह बनाए गए हैं. कमिटी में कोषाध्यक्ष संदीपन महंथी, संयुक्त सचिव राम सुशील राय, संगठन सचिव आशीष मुर्मू, कार्यालय सचिव संजीव देव बर्मन को बनाया गया है. इसके अलावा छह प्रखंड कमिटियां भी गठित की गई हैं. सारी गठित कमिटियों का अनुमोदन पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित राज्य स्तरीय पदाधिकारी एवं उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सर्वसम्मति से किया. जिला एवं प्रखंड स्तर पर चयनित सभी पदधारियों को मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा एवं अजप्टा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव ने माला पहनाकर सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें : हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-two-smugglers-arrested-with-two-and-a-half-kilos-of-opium-cash-car-and-bike-seized/">हजारीबागः

ढाई किलो अफीम के साथ दो तस्कर धराये, कैश, कार और बाइक जब्त

जल्द शिक्षकों को ग्रेड 4 में प्रोन्नति दी जाएगी : जिला शिक्षा अधीक्षक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chaibasa-Teacher-Sangh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इससे पूर्व महासम्मेलन का विधिवत उद्घाटन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार सील, प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार केसरी, प्रदेश महासचिव राम मूर्ति ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया. महासम्मेलन में जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को आश्वस्त किया कि वे उनकी सारी समस्याओं का ससमय निष्पादन करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही शिक्षकों को ग्रेड-4 में प्रोन्नति दी जाएगी. मुख्य अतिथि एजाज अनवर ने शिक्षकों की समस्याओं को बड़ी तन्मयता से सुना तथा उपायुक्त के स्तर से होने वाली सभी समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया. उन्होंने खुले दिल से स्वीकार किया कि जिला प्रशासन के हर कार्य खासकर चुनाव जैसे कार्यों में शिक्षकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.
इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/fjcce-website-launched-to-make-business-easier/">झारखंड

: कारोबार को सरल बनाने के लिए एफजेसीसीई की वेबसाइट लांच

प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव ने पदाधिकारियों को बताईं समस्याएं

प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव ने भी बारी-बारी से शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने शिक्षकों को होने वाली कठिनाइयों पर प्रकाश डाला. उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं. उनकी हर समस्याओं को जिला एवं सरकार के स्तर पर निराकरण करने के लिए दबाव डालेंगी. कार्यक्रम में मंच संचालन संघ के वरीय शिक्षक एवं नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अखिल झारखंड प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय साहू ने किया.
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही