Search

 
 
 

चाईबासा : मां दुर्गा का अष्ट कलश से स्नान ध्यान के बाद नवपत्रिका की गई स्थापित

 
Chaibasa : आदि दुर्गोत्सव आमला टोला सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा द्वारा मंगलवार की सुबह सात बजे घट आगमन के लिए मंदिर प्रांगण से शिवा तालाब के लिए प्रस्थान किया गया. वहां विधिवत पूजन कार्य करते हुए नवपत्रिका स्नान, मां गंगा आरती कर देवी को पुनः मंदिर प्रांगण में लाकर अष्ट कलश से स्नान, ध्यान के पश्चात नवपत्रिका स्थापित की गई. [caption id="attachment_169914" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/CHAIBASA-DURGA-PUJA-1-300x260.jpg"

alt="" width="300" height="260" /> ढाकी बजाकर मां को मंदिर ले जाते श्रद्धालु.[/caption] इसे भी पढ़ें : कोयला">https://lagatar.in/important-meeting-in-pmo-today-on-coal-crisis-coal-and-energy-secretary-will-give-information-about-the-current-situation/">कोयला

संकट पर आज PMO में महत्वपूर्ण बैठक, कोयला और ऊर्जा सचिव मौजूदा हालात की जानकारी देंगे  
तत्पश्चात कलश स्थापन के साथ सप्तमी पूजा का संकल्प ग्रहण करते हुए दुर्गोत्सव शुरू किया गया. मौके पर समिति के तपन कुमार मित्रा, त्रिशानु राय, दीप चटर्जी, देवनाथ सरकार, रोहित रुंगटा, प्रभास सरकार, शुभ्रांग्शु राय, गौतम सरकार, दीपांकर दास, सोनू शर्मा, यश जोशी, भरत रुंगटा, कार्तिक सरकार, रतन डे, सोहम बजाज, विप्लव घोष, विवेकानंद दिनोदिया, निरुपम मित्रा सहित अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही