Search

 
 
 

Chakradharpur : नक्सलियों की साजिश नाकाम, चार आईईडी बरामद

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया. रविवार को सुरक्षाबलों ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ईकीर, हुसिपी जंगल से पांच-पांच किलो का चार आईईडी बरामद किया है. चारों आईईडी को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया. गौरतलब है कि 10 अक्टूबर 2023 से सुरक्षाबलों द्वारा गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान प्रारंभ किया गया है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-new-committee-of-auto-union-neemdih-division-formed/">Chandil

  : ऑटो संघ नीमडीह मंडल की नई कमेटी गठित

कई बड़े नक्सली हैं सक्रिय

भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं, जिसे लेकर सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही