Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासाः नक्सलियों की साजिश नाकाम, IED बरामद

Chaibasa: पुलिस ने एक बार फिर नक्सलियों की साजिश नाकाम कर दी है. एसपी आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना पर सुरक्षाबलों ने गुरुवार को टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल में 3.5 किलो का एक आईईडी बरामद किया. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने बम को डिफ्यूज कर दिया. यह आईईडी बम सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों के द्वारा लगाया गया था. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/bullet-fired-in-mukundganj-of-hazaribagh-one-killed-one-injured/">हजारीबाग

के मुकुंदगंज में चली गोली, एक की मौत, एक घायल

कोल्हान के जंगलों में नक्सलियों का है जमावड़ा

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसे लेकर बीते 11 जनवरी से सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान एसपी को सूचना मिली की सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा एक आईईडी विस्फोटक लगाया गया है. जिसके बाद सुरक्षा बलों के द्वारा इसे बरामद किया गया है, एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ते की सहायता से विनिष्ट किया गया है. इसके बाद भी नक्सल विरोधी अभियान जारी है. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-performed-baha-puja-in-his-native-village-nemra-cm-prayed-for-the-welfare-of-the-people/">हेमंत

सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में की बाहा पूजा, सीएम ने जनता की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही